- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: हाईवे पर चलती...

x
Lucknow लखनऊ : लखनऊ में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीतापुर हाईवे पर बीकेटी (बक्शी का तालाब) क्षेत्र के रामपुर बेहड़ा के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार खदरा निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश, उनकी पत्नी और उनका बेटा किसी तरह समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।जानकारी के मुताबिक, डॉ. चंद्रप्रकाश अपने परिवार के साथ लखनऊ के खदरा इलाके से सीतापुर जिले के अटरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
रात के समय जब उनकी कार बीकेटी के रामपुर बेहड़ा के पास पहुंची, तभी गाड़ी के इंजन से असामान्य गर्मी और धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार आग के गोले में बदल गई।घटना की सूचना मिलते ही बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते कार से बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
TagsLucknowहाईवेकारआगगोला Lucknowhighwaycarfireball जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





