उत्तर प्रदेश

इटावा में सुबह हल्की बूंदाबांदी: तापमान 35 डिग्री से नीचे

Admin Delhi 1
29 Jun 2023 11:54 AM GMT
इटावा में सुबह हल्की बूंदाबांदी: तापमान 35 डिग्री से नीचे
x

कोटा न्यूज़: इटावा में बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इन दिनों क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि पारा अब 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। लेकिन अब भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर रहने को मजबूर कर दिया है।

कस्बेवासी हेमराज शर्मा, केसरी लाल प्रजापति व अन्य लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी के चलते कूलर, पंखे, भी फेल होते नजर आ रहे है। तीन-चार दिन से सुबह से ही आसमान में काले बादल छा रहे है। कभी धूप तो कभी छाव आंख मिचौली करते नजर आते है। लोगों का उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। वहीं मौसम के बदलने के साथ ही अब मौसमी बीमारियों ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए।

Next Story