उत्तर प्रदेश

मेरठ के पल्लवपुरम में सुबह दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, डर के मारे घर छोड़कर बाहर निकले लोग

Renuka Sahu
4 March 2022 4:45 AM GMT
मेरठ के पल्लवपुरम में सुबह दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, डर के मारे घर छोड़कर बाहर निकले लोग
x

फाइल फोटो 

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ के पल्‍लवपुरम फेेस-2 के एक घर में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ दिखा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्‍तर प्रदेश के मेरठ के पल्‍लवपुरम फेेस-2 के एक घर में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ दिखा। इससे उस क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। डीएफओ राजेश कुमार ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है।

शुक्रवार सुबह घनी आबादी वाले पल्लवपुरम फेस-2 में एक घर के पास आठ फीट ऊंची दीवार को फांदते हुए तेंदुआ देखा गया। उसके बाद घर के लोग बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस, प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। तेंदुए की सूचना से खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि तेंदुआ आठ फुट ऊंची दीवार फांद कर मकान में जा घुसा। घर के लोग दहशत में आ गए। इस सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की टीम भी मौके पर है।
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पल्लवपुरम फेस-2 में तेंदुआ होने की सूचना मिली है। सूचना के बाद वन विभाग की टीमों को तेंदुआ रेस्क्यू कराने के लिए रवाना किया गया है। वह खुद भी मौके के लिए निकल रहे हैं। उनका कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट तौर पर जानकारी दी जा सकेगी। वैसे तेंदुआ होने की सूचना है।
Next Story