
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 20 केंद्रों पर होगी...
उत्तर प्रदेश
20 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, सुबह आठ से 9.30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा
Renuka Sahu
29 July 2022 2:13 AM GMT

x
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रस्तावित राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा मेरठ में 20 केंद्रों पर होगी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रस्तावित राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा मेरठ में 20 केंद्रों पर होगी। दस से 12 बजे तक होने वाले इस पेपर में छात्र-छात्राओं को सौ सवालों के जवाब देने होंगे। गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। उत्तर में एक से अधिक विकल्प चुनने पर भी एक चौथाई अंक कटेंगे। परीक्षा प्रदेशभर में 12 जिलों में होंगी। मेरठ में करीब नौ हजार छात्र-छात्रा इसमें शामिल होंगे।
गुरुवार को जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। बॉयोमेट्रिक डाटा लेने एवं उपस्थिति पत्रक भरने में लगे समय के लिए छात्र-छात्राओं को पांच मिनट अलग से दिए जाएंगे। छात्रों को केंद्रों पर सुबह आठ से 9.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद पेपर में छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Tagsयूपीएसएसएससीलेखपाल भर्ती परीक्षालेखपाल भर्तीउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोगआज की हिंदी खबरआज का उत्तर प्रदेश समाचारआज का महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़हिंदी न्यूज़jantaserishta hindi newsupsssclekhpal recruitment examlekhpal recruitmentuttar pradesh subordinate service selection commissiontoday's hindi newstoday's uttar pradesh newstoday's important uttar pradesh newsuttar pradesh latest newsuttar pradesh news
Next Story