उत्तर प्रदेश

Lalitpur: सड़क हादसे में युवक की मौत

Bharti Sahu 2
8 July 2024 7:22 AM IST
Lalitpur: सड़क हादसे में युवक की मौत
x
Lalitpur ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रविवार को मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपने घर लौट रहे साइकिल सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम देलवारा निवासी हरीराम (45) पुत्र रामचरन के घर में उसके परिजन की तबीयत खराब थी, इसीलिए वह पास के ही ग्राम नयाखेड़ा में स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गया हुआ था।
दवाई लेकर जब वह साइकिल से अपने घर वापिस लौट रहा था व ग्राम अमरपुर के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसकी साईकिल में टक्कर मार दी व मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
Next Story