छत्तीसगढ़

CG NEWS: जीजा और साले पर हमला, बदमाशों ने किया लहूलुहान

Nil dhankar
8 July 2024 7:19 AM IST
CG NEWS: जीजा और साले पर हमला, बदमाशों ने किया लहूलुहान
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। कोतवाली क्षेत्र के जूनी लाइन में पुरानी रंजिश पर युवक मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान मार खा रहे युवक का जीजा आ गया। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसका भी सिर फोड़ दिया गया। मारपीट से घायल ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने Kotwali Police Station में की है। इस पर Police पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

chhattisgarh news जूनी लाइन में रहने वाले ललित यादव हमाली का काम करते हैं। मोहल्ले के रहने वाले आसिफ और सोनू उनके साले कीर्तन यादव की पिटाई कर रहे थे। इसे देख ललित उसे बचाने के लिए गए। युवकों ने बीच में आने की बात कहते हुए उसकी भी पिटाई कर दी, साथ ही आसिफ ने पत्थर उठाकर उसके सिर में मार दिया। इससे ललित का सिर फट गया। chhattisgarh

आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद लहूलुहान युवक ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश शुरु कर दी है।

Next Story