उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: महिला ने अपने पति पर गंभीर लगाए आरोप, सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
21 Nov 2024 5:57 PM IST
Lakhimpur Kheri: महिला ने अपने पति पर गंभीर लगाए आरोप, सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : कोतवाली सदर के गांव बुढ़नापुर निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति के दूसरी महिला से प्रेम संबंध है। उसने पति को जब कथित महिला से बात करते पकड़ लिया तो नाराज पति ने उसकी पिटाई कर दी। खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। वह पांच दिन जिला अस्पताल में भर्ती रही। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
गांव बुढ़नापुर निवासी नेहा कश्यप ने बताया कि उसका 25 अप्रैल 2024 को शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा पहली पुलिया निवासी अभिषेक उर्फ शुभम पुत्र तुलसीराम के साथ हुआ था। ससुराल वाले दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। लोगों के समझाने बुझाने पर वह ससुराल के लिए विदा हो पाई थी, लेकिन ससुराल जाने पर पति अभिषेक व सास-ससुर ने प्रताड़ित करना और मारना पीटना शुरू कर दिया।
अपाचे आरआर बाइक की मांग पूरी होने पर ही ससुराल में रहने की बात कही। उसने जब यह बात अपने पिता को बताई तो पिता ने आर्थिक मजबूरी होने के कारण असमर्थता व्यक्त की। सास-ससुर अभिषेक की दूसरी शादी की धमकी देने लगे। इसी बीच उसे जानकारी हुई कि पति अभिषेक की एक प्रेमिका साधना है, जिससे वह शादी करना चाहता है। उसने अभिषेक को साधना से बात करते पकड़ लिया। इससे नाराज अभिषेक ने उसे मारापीटा।
जान से मारने की नियत से खाने में जहर मिलाकर दे दिया। तबियत बिगड़ने पर अपने मायके सूचना दी। तभी अभिषेक के पिता ने उसे आठ नवंबर की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मायके वालों के जिला अस्पताल आने पर ससुराल के लोग वापस चले गए। 12 नवंबर को वह जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुई है। तब से अपने मायके में है। कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story