- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: बस से...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: बस से टकराई वैन, एक छात्र की मौत, कई घायल
Sarita
23 Feb 2026 11:23 AM IST

x
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं से भरी वैन हादसे का शिकार हो गई। वैन की बस से टक्कर हो गई, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार उमा देवी पब्लिक स्कूल, रामपुर कोठिया (थाना शारदा नगर) से छात्र-छात्राएं वैन से पढ़ुआ थाना क्षेत्र के रमियाबेहड़ स्थित गायत्री देवी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। वैन में चालक समेत करीब 16 लोग सवार थे। रमियाबेहड़ के पास वैन अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई।
हादसे में शारदानगर थाना क्षेत्र के बेलपुरवा निवासी छात्र चंचल (17 वर्ष) पुत्र दीवान वैन की स्टीयरिंग में ही फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsLakhimpur Kheriबसटकराई वैनछात्रमौतकईघायलLakhimpur Kheri: Bus collides with vanstudent deadseveral injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





