- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: केले...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: केले के भाव से परेशान किसान ने साढ़े छह बीघा तैयार फसल काटकर गिराई
Sarita
13 Oct 2025 8:12 AM IST

x
Lakhimpur Kheri: बढ़ती खेती की लागत और गिरते दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। निघासन क्षेत्र के सुखनपुरवा गाँव के किसान रामू वर्मा ने केले की गिरती कीमतों से परेशान होकर अपनी साढ़े छह एकड़ केले की फसल फावड़े से काट डाली।
धौरहरा तहसील क्षेत्र के सुखनपुरवा निवासी रामू ने केले की खेती की और कई एकड़ में केले की फसल लगाई। किसान रामू वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस फसल की खेती में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये का निवेश किया था, लेकिन केले का बाजार भाव गिरकर केवल डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल रह गया है, जिससे उन्हें आधी लागत भी नहीं मिल पा रही है।
किसान ने कहा कि अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए, वह खेत खाली करके सरसों और गन्ना बोएँगे, जिससे कुछ अच्छी कमाई होने की उम्मीद है।
गाँव के अन्य किसानों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती लागत और गिरते दामों ने केले की खेती से होने वाले मुनाफे को लगभग खत्म कर दिया है। अगर यही स्थिति रही, तो क्षेत्र के कई किसान दूसरी फसलें उगाने पर मजबूर हो जाएँगे।
TagsLakhimpur KheriकेलेभावपरेशानBananasPricesTroubled जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





