- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri : वाहन...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri : वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Sarita
21 Oct 2025 6:56 AM IST

x
Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में शाहजहाँपुर-लखीमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह गौहनिया आलम गाँव स्थित ताज होटल के पास हुआ। दिवाली के दिन तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और त्योहार की खुशियाँ मातम में बदल गईं।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे गौहनिया आलम स्थित ताज होटल के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक सवार शाहजहाँपुर के रोज़ा थाना क्षेत्र के सहजना गाँव निवासी गुड्डू (45), संतराम (50) और पसगवां थाना क्षेत्र के गौहनिया आलम गाँव निवासी हरिपाल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहम्मदपुर ताजपुर थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को शाहजहाँपुर जिले के भावलखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पसगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शव शाहजहांपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
TagsLakhimpur Kheriवाहनटक्करतीनमौतपरिवारोंकोहरामLakhimpur Kheri: Vehicle collisionthree deathsfamilies in turmoil जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





