- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: भीषण...

x
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जलालपुर मोड़ के पास गोला से लखीमपुर की ओर जा रही कार को किसी वाहन ने टक्कर मारी दी। जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। हादसा बृहस्पतिवार तड़के करीब छह बजे हुआ। राहगीर शुभम रस्तोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी गोला भेजा गया। जहां से एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
हादसे में घायल प्रवेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र अजय पाल ने बताया कि वे सभी लोग दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहते थे। डेकोरेशन का काम करते थे। प्रवेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह का तिलक था। कार से सभी लोग बहराइच के लिए जा रहे थे। कार में मुकेश सिंह, सुनील सिंह पुत्र बिंद्रा सिंह (30 वर्ष), सुनील सिंह की दो वर्षीय पुत्री मानवी, सुनील की पत्नी सुधा सिंह (27 वर्ष) सवार थे। कार संतोष सिंह पुत्र रमेश सिंह (30 वर्ष) चल रहा था।
सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। जिसमें कार चालक और पति-पत्नी की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के हैं। ये सभी बहराइच के रहने वाले हैं अपने घर जा रहे थे। हादसा किस वाहन की टक्कर से हुआ है, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
TagsLakhimpur KheriहादसेतीनमौतघायलLakhimpur Kheriaccidentthreedeathsinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





