- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: चीनी...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: चीनी मिल में बोरों का चट्टा फटने से छह लोग घायल
Tara Tandi
18 Feb 2025 3:19 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : जिले के निघासन क्षेत्र के सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां में चीनी के बोरों का चट्टा फटने से डिप्टी चीफ केमिस्ट सहित छह लोग घायल हो गए. दो की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है. अचानक हुए हादसे से अफरा तफरी मच गई। कई मजदूरों ने भागकर जान बचाई.
बेलरायां चीनी मिल के में गोदाम नंबर चार में चीनी मिल का स्टॉक लगा हुआ है. मजदूर अशोक ने बताया कि स्टॉक कम होने की आशंका से उसकी गिनती दोबारा कराई जा रही थी. शुक्रवार शाम चार बजे अचानक बोरों का चट्टा फट गया.
इतने लोग हुए घायल
उसके नीचे दबने से बेलरायां के ही डिप्टी चीफ केमिस्ट सत्य प्रकाश (60), सूरज पाल मिश्रा (50), गोदाम कीपर रामसरन वर्मा (55), गुड्डू (35), पल्लेदार अशोक (25) के हाथ, पैर, सीने आदि में चोटें आईं हैं.
सूचना पर पहुंचे चीनी मिल के लोगों ने बोरे हटाकर घायलों को बाहर निकाला. रामसुमेर को मामूली चोटें लगी हैं. सभी को चीनी मिल से निघासन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खराब होने पर सूरज मिश्र, और सत्य प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
एक घंटे बाद भी चीनी मिल का कोई अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा था. जीएम राहुल यादव ने बताया कि अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं.
TagsLakhimpur Kheri चीनी मिलबोरों चट्टा फटनेछह लोग घायलLakhimpur Kheri sugar millsacks burstsix people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





