भारत

क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

jantaserishta.com
18 Feb 2025 3:02 PM IST
क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में
x

सांकेतिक तस्वीर

साथियों ने बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की उसके साथियों ने बैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और उसके बाद उन्होंने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक युवक का शव पड़े होने की सूचना उन्हें मिली थी। जब जांच की गई तो पता चला कि विवाद के बाद युवक को बुरी तरह से पीटा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 18 फरवरी को थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मृतक की पहचान मनीष कुमार शर्मा (32 वर्ष), निवासी कस्बा सूरजपुर के रूप में हुई।
पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक मनीष कुमार का कुछ लड़कों से क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इस झगड़े के बाद आरोपियों ने क्रिकेट बैट से हमला कर मनीष की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story