- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: मुड़िया हेमसिंह कांड में पुलिस ने दबोचा एक और आरोपी
Tara Tandi
12 Jun 2025 4:58 PM IST

x
Bijua बिजुआ : थाना भीरा क्षेत्र के गांव मुड़िया हेमसिंह में मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब अत इस मामले में पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से तमाम लोग घरों से भूमिगत हो गए हैं। उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है।
बकरीद से करीब 15 दिन पहले गांव मुड़िया हेमसिंह निवासी इमाम मोहम्मद कयूम और गांव के ही एक युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर आरोपी युवक ने इमाम को काफी अपशब्द कहे थे। चौकी बिजुआ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सावर्जनिक तरीके से बेइज्जत किए जाने से नाराज इमाम ने इस्तीफा दे दिया था। इससे दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष बकरीद की नमाज इमाम के पढ़ाने के पक्ष तो दूसरा विरोध में खड़ा था। इसको लेकर बकरीद के एक दिन पहले देर शाम गांव में पंचायत बुलाई गई थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और उनमें जमकर मारपीट, पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई थी। गोलियां की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा था।
सीओ की फटकार के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे पक्ष के 21 लोगों को नामजद कर कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक पक्ष के मुनौवर हुसैन और दूसरे पक्ष के रहीफुल को दूसरे दिन गिरफतार कर एक राइफल व एक बंदूक बरामद की थी। दोनों को गिरफ्तार कर चालान भेजा था। दो दिन पहले पुलिस ने गांव के ही गुड्डू उर्फ जुल्फिकार और जमाल को एक-एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुवार को पुलिस ने मटरू उर्फ सालिम को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है। अब तक उस मामले में पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। उधर पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। तमाम ग्रामीणों को गिरफ्तारी होने का खतरा सताने लगा है। इससे वह लोग भूमिगत हो गए हैं।
TagsLakhimpur Kheriमुड़िया हेमसिंह कांडपुलिस दबोचा एकआरोपीMudia Hem Singh casepolice arrested one accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





