- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: बाइक...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत,इलाके में शोक की लहर
Sarita
15 Nov 2025 8:45 AM IST

x
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा भीरा थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास हुआ।जानकारी के अनुसार, रोहित गुप्ता (पड़रिया), हसिव (नब्बूपुरवा) और संदीप शुक्ला (बिजुआ) पलिया में अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक को पकड़ने के लिए जाँच शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने अपील की है कि जो भी दुर्घटना के समय मौजूद था या घटना के बारे में कोई जानकारी रखता है, वह पुलिस को सूचित करे।
TagsLakhimpur Kheriबाइक सवार3 युवकोंमौतLakhimpur Kheri: Three young men on a bike died. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





