- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: बच्ची...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: बच्ची से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sarita
31 Jan 2025 11:54 AM IST

x
Lakhimpur Kheri : युवती से दुष्कर्म व हत्या के मुख्य आरोपी व पढुआ पुलिस के बीच गुरुवार देर शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ पढुआ निराला तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसी गांव का दूसरे समुदाय का आसिफ उर्फ छोटू 26 जनवरी को बहला-फुसलाकर देहरादून ले गया, जहां उसने साथियों के साथ युवती से दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने 29 जनवरी को देहरादून के कंडोली जंगल से शव बरामद किया।
पुलिस ने रामनगर थाने के नेहवल से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ छोटू चकमा देकर फरार हो गया। गुरुवार देर शाम मुखबिर ने सूचना दी कि आसिफ बैरिया पुल के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने पर वह एसआई अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल रामू, कौशलेंद्र आदि के साथ मौके पर पहुंचे। जीप की लाइट देखकर आरोपी चक रोड की ओर भागने लगे।
पुलिस ने जब उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में एसआई अभिषेक सिंह ने फायरिंग की और गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TagsLakhimpur Kheriरेपहत्याआरोपीगिरफ्तारLakhimpur Kherirapemurderaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





