उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sarita
23 Nov 2025 10:17 AM IST
Lakhimpur Kheri:  तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
x
Lakhimpur Kheri: फरधान थाना क्षेत्र के शारदा नगर वन रेंज इलाके में तेंदुए की हलचल लगातार बढ़ रही है। शनिवार सुबह अंबूपुर बहेरवा गांव में एक तेंदुए ने बछड़े को खा लिया, जिससे गांव वालों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने गांव में टीम भेजकर निगरानी बढ़ा दी है।थाना क्षेत्र के शारदा नगर वन रेंज इलाके के अंबूपुर बहेरवा गांव की रहने वाली रामरानी के पशुशाला में बंधे दो साल के बछड़े को भोर में एक तेंदुआ गन्ने के खेत में ले गया और उसे मार डाला। सुबह जब रामरानी उठीं तो बछड़ा गायब था। काफी देर तक तलाश करने के बाद दोपहर में गांव वालों ने गन्ने के खेत में तलाश की तो आधा खाया हुआ बछड़ा मिला।
गांव वालों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। उनका कहना है कि तेंदुआ करीब 20-25 दिनों से इलाके में घूम रहा है और कई बकरियों और कुत्तों का शिकार कर चुका है। लेकिन, वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। पिंजरा ऐसी जगह पर रखा गया है जहां तेंदुआ कभी नहीं गया।
पिंजरे पर लगे पत्ते सूख गए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है, थोड़ी जांच करती है और फिर चली जाती है। रेंजर अभय कुमार मल्ला ने बताया कि सूचना मिली थी और वन विभाग की टीम भेजी गई थी। जानकारी मिली थी कि तेंदुआ मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
Next Story