- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: सड़क...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: सड़क पार कर रहे तेंदुए की कार की टक्कर से मौत
Sarita
1 July 2025 2:41 PM IST

x
Lakhimpur Kheri: सोमवार रात लखीमपुर-भीरा मार्ग पर थाना भीरा क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक तेंदुए को कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भीरा वन रेंज क्षेत्र में बाघ और तेंदुए जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच रहे हैं। सोमवार रात एक तेंदुआ जंगल से निकलकर भीरा-लखीमपुर मार्ग पर पहुंच गया।
बताया जाता है कि थाना भीरा क्षेत्र के गांव जगदेव पुर के पास वह सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे में तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तेंदुए की मौत की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी तो वन विभाग में हड़कंप मच गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि कार की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वन विभाग ने कार को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। कार और उसके चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsLakhimpur Kheriसड़कपारतेंदुएकारटक्करमौतLakhimpur Kheriroadcrossingleopardcarcollisiondeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





