- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: पिकअप...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: पिकअप की टक्कर से श्रमिक की इलाज के दौरान मौत , FIR
Tara Tandi
19 Feb 2025 12:02 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खेरी । पिकअप की टक्कर से शुक्रवार की रात घायल हुए श्रमिक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी महेशप्रसाद पुत्र रामऔतार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका पुत्र रामसरन कस्बे में ही विनीत पांडेय की गुड़बेल पर काम करता था। 14 फरवरी की रात आठ बजे घर आ रहा था। माहेश्वरी राइस मिल के पहले धर्मकांटा के पास गोला की तरफ से अलीगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे रामसरन गंभीर घायल हो गया।
परिवार वाले उसे सीएचसी गोला लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दो घंटे चले इलाज के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार वाले लखनऊ दुबग्गा के निकट नोबेल हास्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
TagsLakhimpur Kheri पिकअपटक्कर श्रमिकइलाज दौरान मौतFIRLakhimpur Kheri pickupcollision with workerdeath during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





