छत्तीसगढ़
अरे भाई! युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी का ये फैसला बना वजह
jantaserishta.com
19 Feb 2025 11:27 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
भिलाई: दुर्ग जिले में एक युवक ने बिजली टावर पर चढ़कर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। होरीलाल (35) अपने सुसराल गनियारी गांव पत्नी को लेने पहुंचा था जहां शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार दिया, तो वह टावर पर चढ़ गया।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी मिलते ही ससुराल वाले उसे नीचे उतारने पहुंचे लेकिन नशे की हालत में वह और उंचाई में चढ़ता जा रहा था, जब पत्नी ने उसके साथ चलने के लिए हामी भरी तभी वह नीचे उतरा। ससुराल वालों ने बताया कि बिजली टावर में चढ़ने के बाद वहां से कूद जाने की धमकी दे रहा था। 112 में आए आरक्षक कुन्दन सिंह ने युवक को प्यार से समझाया पर वह नहीं माना।
कुंदन ने युवक की पत्नी को वहां पर बुलवाया। जब पत्नी ने उससे कहा कि वो उसके साथ घर जाने के लिए तैयार तब जाकर वो टावर से नीचे उतरा।
पूरा मामला
होरीलाल अपने ससुराल गनियारी में पत्नी को लेने के लिए आया था। यहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी ने उसके साथ जाने से मना किया तो उसने और अधिक शराब पी फिर बिजली के टावर में चढ़ गया। जैसे ही ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी हुई वो लोग बड़ी संख्या में उसे मनाने पहुंचे। गांव के लोग जितना उसे नीचे आने के लिए कहते होरीलाल नशे की हालत में उतना ही उंचाई में चढ़ता जा रहा था।
वो टावर के सबसे ऊंचे स्थान में चढ़ गया था। गनीमत यह रही की इतना हाई वोल्टेज लाइन की वो चपेट में नहीं आया, नहीं तो मौके पर ही मौत हो जाती। आरक्षक कुंदन सिंह ने सोचा कि युवक कहीं पुलिस की वर्दी देखकर घबरा ना जाए, इसलिए उसने वहीं पर वर्दी को बदलकर गाड़ी में रखा और सामान्य आदमी के तरह कपड़ा पहनकर उसके नजदीक गया। वहां उसने उसे समझाया को उसकी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार है। जैसे ही पत्नी ने हामी भरी युवक नीचे उतर आया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





