- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri ...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri :मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव
Sarita
8 Aug 2025 11:05 AM IST

x
Lakhimpur Kheri: गोला कोतवाली क्षेत्र के चिंतापुरवा गाँव में गुरुवार को गन्ना बांधते समय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक खेत में अकेला काम कर रहा था, जहाँ खेत मालिक ने उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिंतपुरवा गाँव निवासी उत्तम कुमार (35) मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार सुबह वह गाँव के ही हुकुम चंद वर्मा के खेत में मजदूरी करने गया था। दोपहर करीब 1 बजे जब खेत मालिक शर्बत और पानी लेकर खेत पर पहुँचा और उत्तम को आवाज़ दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर जब गन्ने की फसल देखी गई, तो उत्तम खेत में मृत पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के बड़े भाई भिखारीलाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार मौके पर पहुँचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उत्तम की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार गहरे सदमे में है और गाँव में मातम का माहौल है। फ़िलहाल, मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।
TagsLakhimpur KheriमजदूरमौतखेतशवLakhimpur KheriLaborerDeathFieldBody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





