उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: HT लाइन टूटकर नहा रहे युवक पर गिरी, दर्दनाक मौत

Sarita
12 Aug 2025 9:46 AM IST
Lakhimpur Kheri: HT लाइन टूटकर नहा रहे युवक पर गिरी, दर्दनाक मौत
x
Lakhimpur Kheri: संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास नहाते समय ऊपर से गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम इब्राहिमपुरी निवासी जितेंद्र गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता कॉस्मेटिक सामान की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह नहा रहे थे, तभी ऊपर से आ रहा हाई-वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story