- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: पेड़...

x
Lakhimpur Kheri: जिले के तिकुनिया थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दस साल की बच्ची का शव उसके घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। मृतका के नाना ने रेप और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया थाना इलाके में दस साल की बच्ची का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के बाहर शहतूत के पेड़ से लटका मिला। बच्ची अपनी दादी के साथ रहती थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके नाना ने रेप और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना तिकुनिया थाना इलाके के एक गांव में हुई। गांव की रहने वाली 10 साल की बच्ची का शव उसके घर के बाहर शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बच्ची की दादी घर पर खाना बना रही थी। जब वह बाहर आई तो उसने अपनी पोती का शव पेड़ से लटका देखा और चीख पड़ी। आस-पास के लोगों ने पुलिस स्टेशन को घटना की जानकारी दी। सोमवार को जब पुलिस लड़की की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके नाना पुलिस स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि लड़की के साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। लड़की की एक बड़ी बहन है, जो विवाहिता है। वह अपनी ससुराल से गांव पहुंची.उसने भी छोटी बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताई है|
TagsLakhimpur Kheriपेड़बच्चीशवLakhimpur Kheritreegirlbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





