- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri: शारदा...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: शारदा नदी में लापता दो और बच्चों के शव बरामद, कोहराम
Sarita
15 Jun 2025 7:33 AM IST

x
Lakhimpur Kheri: ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव निवासी चार दोस्त शुक्रवार को देबर घाट का पुल देखने गए थे। इस दौरान शाम पांच बजे चारों बच्चे शारदा नदी में नहाने के लिए उतर गए और तेज बहाव में बह गए और डूब गए। सूचना मिलने पर ईसानगर पुलिस के साथ धौरहरा तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और एक घंटे बाद दो बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए। बाकी दो बच्चों के शव गोताखोरों की टीम ने सुबह नौ बजे नदी से बरामद कर लिए।
हसनपुर कटौली गांव निवासी विनाश 14 पुत्र विनोद, उत्कर्ष 14 पुत्र मनोज मिश्रा, देवांश 13 पुत्र दीपक दीक्षित, राहुल 13 पुत्र गौतम शुक्ला शुक्रवार शाम पांच बजे देबर घाट पर बन रहे पुल को देखने गए थे। इस दौरान चारों बच्चे शारदा नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय वे नदी के तेज बहाव में बह गए और डूब गए। सूचना मिलने पर ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को नदी में तलाश के लिए लगाया।
एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों ने विनाश और उत्कर्ष के शव बरामद कर लिए। इसके बाद भी नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। सुबह नौ बजे गोताखोरों की टीम ने लापता देवांश और राहुल के शव नदी से बरामद कर लिए। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि नदी में डूबे चारों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सीतापुर जिले की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएम सीतापुर निस्वार्थ मदद करेंगे।
TagsLakhimpur KheriनदीलापतादोशवकोहरामLakhimpur Kheririvermissingtwobodiesuproar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





