- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri:...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri: अज्ञात कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम
Sarita
15 Oct 2025 11:30 AM IST

x
Lakhimpur Kheri: अज्ञात कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम ढखेरवा-निघासन मार्ग पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, लोकईपुरवा निवासी बालक (56) पुत्र हजारी सोमवार रात खेत से पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ढखेरवा-निघासन मार्ग पर लोकईपुरवा गाँव के पास पहुँचे, एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी पहुँचे कस्बा प्रभारी आदित्य यादव ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story





