उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: 16 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर, सामूहिक दुष्कर्म

Tara Tandi
17 Aug 2024 1:15 PM GMT
Lakhimpur Kheri: 16 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर, सामूहिक दुष्कर्म
x
Lakhimpur Kheri निघासन । थाना निघासन क्षेत्र में 15 अगस्त की देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली एक 16 वर्षीय किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसे अपने घर ले आए। आरोप है कि कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री रात करीब दो बजे लघुशंका करने के लिए घर से बाहर आई थी, लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची। इस पर किशोरी की मां चितिंत हो उठी और वह घर के बाहर आईं। अपनी बेटी की इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने बेटी के गायब होने की जानकारी परिवार वालों को दी। इस पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसकी तलाश करने लगे। पूरी रात तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उन्हें बेटी के गांव में ही दूसरे समुदाय के एक घर में होने की जानकारी मिली। इस पर पीड़िता की मां आरोपियों के घर पहुंची। मां की आवाज सुनकर किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना के बाद तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन पीड़ित किशोरी को घर लेकर आए और उससे घटना की जानकारी ली। किशोरी ने परिवार वालों को बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के दोनों युवकों ने उसका मुंह दबा दिया और अपने घर उठा ले गए और बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। परिजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
Next Story