भारत

'वो न तो फोन उठा रही न ही दरवाजा खोल रही'...एक कॉल ने पुलिस महकमे में मचा दिया हड़कंप

jantaserishta.com
17 Aug 2024 3:18 PM IST
वो न तो फोन उठा रही न ही दरवाजा खोल रही...एक कॉल ने पुलिस महकमे में मचा दिया हड़कंप
x
बेटी ने मंगेतर संग की मां की हत्या.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ इलाके से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां बेटी पर मां की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि 26 साल की मोनिका ने अपने मंगेतर (Fiance) नवीन कुमार के साथ मिलकर अपनी मां की 16 अगस्त की आधी रात में बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात में नवीन का दोस्त भी शामिल था.
द्वारका जिले के डीसीपी के मुताबिक, 16 अगस्त को नजफगढ़ इलाके से एक महिला ने पीसीआर कंट्रोल रूम में कॉल किया और कहा कि मां दरवाजा नहीं खोल रही हैं. दरवाजा खोलने में पुलिस की मदद चाहिए. कॉल मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान कॉल करने वाली महिला घर के बाहर खड़ी मिली.
कॉल करने वाली ने अपना नाम मोनिका बताया और कहा कि वो बहुत देर से दरवाजे पर खड़ी है. मां न तो फोन उठा रही हैं और न ही दरवाजा खोल रही है. इसके बाद पुलिस ने मोनिका के सामने ही दरवाजा तोड़ दिया. घर के अंदर का मंजर डरा देने वाला था. घर का सारा सामान फैला था और फर्श पर 58 साल की महिला सुमित्रा की लाश पड़ी थी. चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट और खरोंच के निशान थे, मुंह से खून बह रहा था.
घर का नजारा देख पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो अधिकारी दंग रह गए. सीसीटीवी में पुलिस को कॉल करने वाली मोनिका अपने मंगेतर और एक युवक के साथ रात दो बजे आते दिखी. इसके बाद पुलिस ने मोनिका और उसके मंगेतर नवीन कुमार और नवीन के दोस्त योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि इस कत्ल की वजह क्या थी?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story