- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur: घर में लगी...

x
Lakhimpur लखीमपुर: थाना नीमगांव के गांव सनिगवां के मजरा इंदिरानगर में शनिवार सुबह एक घर में आग लग गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। जबकि 15 बकरियां जिंदा जल गईं। 70 हजार रुपये की नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी ने रंजिश के चलते आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव इंदिरानगर निवासी महबूब पुत्र बराती ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है। परिवार के अधिकांश सदस्य सो रहे थे। इसी बीच उसके घर में आग लग गई। आग की लपटें महसूस होने पर आग की जानकारी हुई। सभी लोग शोर मचाकर किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते और मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। आग फैलने के डर से आसपास के सभी लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस और फियर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाते समय इसी गांव के नियाज और हसीमुन भी झुलस गए। इस आग में घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। 15 बकरियां जिंदा जल गईं। उनकी एक भैंस भी जल गई। एक साइकिल और एक ठेला भी आग की भेंट चढ़ गया।
इस आग में पीड़ित के घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया। महताब आलम ने बताया कि उसका सबकुछ जलकर खाक हो गया है। अब बच्चों के लिए खाने को भी कुछ नहीं बचा है। सूचना मिलने पर एसओ नीमगांव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।
TagsLakhimpurघरआगबकरियांजलीं Lakhimpurhousefiregoatsburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





