- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur: किसान पर...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur: किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, हालत गंभीर
Tara Tandi
19 May 2025 12:00 PM IST

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : थाना पलिया क्षेत्र में बजाज चीनी मिल के नाले के किनारे घास काट रहे गांव धोबिनपुरवा निवासी एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह उनकी दो अंगुलिया डबा गया। किसी तरह से किसान ने अपनी जान बचाई। घायल किसान को सीएचसी का अपचार किया गया, जहां से उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव धोबिनपुरवा निवासी किसान बाबू (40) बजाज चीनी मिल के नाले के निकट पशुओं के लिए घास काट रहे थे। इसी बीच नाले से निकले मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके हाथ की अंगुलियां मगरमच्छ के जबड़े में आ गई। उन्होंने शोरशराबा मचाते हुए किसी तरह से खुद को बचाया। शोर होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने घटना की सूचना किसान के परिवार वालों को दी। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिवार वाले घायल किसान को लेकर सीएचसी पलिया पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख किसान को जिला अस्पताल रेफर किया है।
TagsLakhimpur किसान मगरमच्छ हमलाहालत गंभीरLakhimpur farmer attacked by crocodilecondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





