उत्तर प्रदेश

बरेली में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Apurva Srivastav
16 May 2024 12:02 PM IST
बरेली में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम
x
बरेली : रेलवे फाटक पार करते हुए एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जब इसका पता उसके परिवार को चला तो कोहराम मच गया।
थाना भमोरा के गांव धनोरा के रहने वाले 40 वर्षीय राजेश के भाई नरेश ने बताया कि पिछले 10 सालों से सुभाष नगर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। कल देर रात किसी काम से घर के लिए जा रहा था तभी करेली पुलिया के पास फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने उसकी जेब में रखे कागजात की मदद से शव की शिनाख्त कर इसकी जानकारी परिवार को दी। जब इसका पता परिजनों को चला तो कोहराम मच गया।
Next Story