- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राष्ट्रीय एथलेटिक्स...
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में Kushinagar के अनिल का चयन
Gulabi Jagat
25 Nov 2024 3:49 PM IST

x
Kushinagarराजापाकड़/कुशीनगर: डा. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश स्टेडियम अयोध्या में आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक होने वाली 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके निर्णायक मंडल में बेसिक शिक्षा विभाग कुशीनगर में तैनात जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र का चयन हुआ है।
संस्थान के प्राचार्य हरिवंश सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में 15 सदस्यीय निर्णायक मंडल की सूची में अनिल मिश्र का चयन होने से शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। अनिल कुमार मिश्र के उक्त चयन पर बीएसए डा. रामजियावन मौर्य, डीआईओएस रवीन्द्र सिंह, विजय कुमार राय, रवि कुमार निषाद जिला क्रीड़ाधिकारी, सचिन कुमार युवा अधिकारी कुशीनगर, बीईओगण सुरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ प्रभात कुमार राय, रजनीश कुमार द्विवेदी, मुकेश नारायण मिश्र, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, अमितेश कुमार, जयंत भारती, अमित कुमार चौहान, जया राय, रीता गुप्ता, नंदकिशोर यादव, व्यायाम शिक्षक मदन प्रसाद यादव, अमित कुमार तिवारी, अमित श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, शंकर दयाल पाठक, नित्यानंद चौबे, अमिताभ कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार जायसवाल, पवन कुमार व समस्त शैक्षिक संगठनों के अध्यक्ष, मंत्रीगण, अध्यापकों ने बधाई दी है।
Tagsराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगितानिर्णायक मंडलकुशीनगरअनिल का चयनNational Athletics CompetitionJuryKushinagarAnil selectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





