- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar:...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: प्रेरणास्रोतों का युवाओं ने किया सम्मान, लिया अनुशासित जीवन जीने का संकल्प
Gulabi Jagat
12 April 2025 6:24 PM IST

x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी में आयोजित एक निजी समारोह में क्षेत्र के युवाओं ने प्रख्यात कथा प्रवक्ता राजन जी महाराज के शिष्य पं. कृतिकर महाराज व आईआईटी कानपुर के मेधावी छात्र हर्षित पांडेय का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मान किया।
Delete Edit

इस दौरान अभिनन्दन मिश्र, दयानंद, शाश्वत, नीरज सहित अन्य युवाओं ने दोनों को अपना रोल मॉडल और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इनकी साधना, समर्पण और उद्देश्य के प्रति अडिगता से हम सभी न केवल प्रेरणा लेते हैं, बल्कि स्वयं के भीतर भी श्रेष्ठता की तलाश में जुटते हैं। इस अवसर पर सभी ने अपने जीवन में अनुशासन, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति निष्ठा अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं. कृतिकर महाराज ने कहा कि साधना का अर्थ केवल ध्यान नहीं, बल्कि अपने कर्म, सोच और लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठ होना है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन को सार्थक बनाना है तो हर युवा को आत्ममंथन कर यह तय करना होगा कि वह जीवन से क्या चाहता है, फिर उसी राह पर तप और त्याग के साथ आगे बढ़ना होगा। आईआईटीयन हर्षित पांडेय ने कहा कि लक्ष्य केवल सोचने से नहीं, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से प्राप्त होता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि समय को साधकर, पूरी तन्मयता से अपनी पढ़ाई और कौशल निर्माण में लग जाएं। समारोह में दुर्गेश मिश्र, बृजेश मिश्र, नवेंदु मिश्र, दीपक पांडेय, विकास पांडेय, राजेश पांडेय, शशिरंजन मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, प्रतीक मिश्र, रविरंजन ओझा, सनी ओझा, आदित्य पांडेय, मनीष पाठक, रीतिक शाही, अतुल मिश्र आदि उपस्थित रहे।
TagsKushinagarप्रेरणास्रोतोंयुवासम्मानअनुशासित जीवनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





