- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar: दिन में दस...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: दिन में दस बजे घर में घुसे अज्ञात चोरों ने की चोरी
Gulabi Jagat
10 Sept 2024 3:15 PM IST
x
उक्त गांव निवासी रामराज यादव अपनी पत्नी के साथ सुबह नौ बजे खेत में चले गए। घर पर उनकी पत्नी की बहन की एक लड़की रहती है जो लगभग दस बजे दैनिक क्रिया के लिए चली गई। इस दौरान वहां पहुंचे टैंपो सवार अज्ञात चोर घर को सूना पाकर घर में घुस गया और पक्के मकान का दरवाजा खोलकर उसमें रखे बक्सा का ताला तोड़ दिया। चोर बक्सा में रखा जेवर उठा ले गया। बालिका वापस लौटी तो घर को खुला पाकर भौचक्की रह गई। शाम को मौसा मौसी खेत से लौटे तो पूरी बात बताई। गृहस्वामी ने जब जांच की तो बक्से में रखा चांदी का दो हंसुली, गोड़हरा, हात की पंहुची, पांवजेब, दो पायल, लाकेट, चांदी का कर्णफूल, सोने की खील व पांच हजार रुपए गायब था। सूचना पर बरवाराजापाकड़ पुलिस बूथ से मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर सिंह व तारकेश चौबे ने घटनास्थल पर पहुंच पूछताछ की।
TagsKushinagarअज्ञात चोरचोरीunknown thieftheftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





