उत्तर प्रदेश

Kushinagar: दहेज हत्या मामले में दो को हुई जेल

Gulabi Jagat
7 Jan 2025 7:37 PM IST
Kushinagar: दहेज हत्या मामले में दो को हुई जेल
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्तों को पोखर भिण्डा से 7 जनवरी 2025 को दोपहर 3:02 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला दहेज उत्पीड़न और हत्या से संबंधित है, जिसके तहत मामला (मु0अ0सं0 404/24, धारा 85/80/351(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट) दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ठगिया देवी उर्फ ठागी और लालसा चौहान, निवासी रूदवलिया, थाना तुर्कपट्टी, शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
Next Story