उत्तर प्रदेश

Kushinagar: दस दिन पूर्व घर से निकले शख्स का पता नहीं, गुमशुदगी दर्ज

Gulabi Jagat
19 Sept 2024 4:50 PM IST
Kushinagar: दस दिन पूर्व घर से निकले शख्स का पता नहीं, गुमशुदगी दर्ज
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी एक युवक दस दिन से घर से लापता है। परिजनों ने तलाश करने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर गायब युवक की तलाश में जुटी है। उक्त गांव के बहुरिया टोला को रहने वाले 48 वर्षीय संतोष जायसवाल बीते 10 सितंबर को बिना किसी को कुछ बताए घर से चले गए। देरशाम तक घर नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने व कहीं पता न चलने के बाद पुत्री पूजा जायसवाल ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर सौंप गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। एसओ संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है। शीघ्र ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
Next Story