उत्तर प्रदेश

Kushinagar: आग से गन्ना की फसल जली, मौके से मिला माचिस

Gulabi Jagat
28 Nov 2024 7:29 PM IST
Kushinagar: आग से गन्ना की फसल जली, मौके से मिला माचिस
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में गुरुवार को अपराह्न अज्ञात कारण से लगी आग में एक किसान की पांच कट्ठा गन्ने की तैयार फसल जल गई। हांलांकि मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद काबू पा आग को फैलने से रोका अन्यथा क्षति का दायरा बढ़ जाता। पीड़ित किसान ने पुलिस व चीनी मिल को सूचना दी।
उक्त गांव के छोटकी राजापाकड़ टोला निवासी किसान गिरीश सिंह का खेत आबादी से दूर दुर्गा स्थान के समीप है। खेत से अचानक धुआं व आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। जुटे सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास के बाद जब आग पर काबू पाया जाता लगभग 20 डिस्मिल खेत की फसल जल गई। मौके पर माचिस की डिब्बी मिलने से किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाने का कयास लगाया जा रहा है।
Next Story