उत्तर प्रदेश

Kushinagar: रात्रिकालीन दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

Gulabi Jagat
30 Sept 2024 4:44 PM IST
Kushinagar: रात्रिकालीन दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
x
Kushinagarराजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी क्षेत्र के ग्रामसभा जंगल घोरठ में स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता आज मंगलवार को मदरसा इस्लामिया मिफ्ताहुल उलूम विद्यालय के परिसर में प्रारम्भ होगा।सातवें वर्ष में आयोजित इस त्रिदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्दघाटन थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार व ग्रामप्रधान रामचन्द्र पटेल द्वारा संयुक्तरूप से सायं सात बजे किया जायेगा।इस सम्बन्ध में आयोजक प्रमुख इमरान अंसारी ने बताया कि वृहस्पतिवार को फाइनल मैच जीतने वाले विजेता टीम को आठ हजार तथा उपविजेता टीम को छः हजार नगद के अलावा अन्य पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
Next Story