- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar: बटलोहिया...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: बटलोहिया में आयोजित एकता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला
Gulabi Jagat
19 Jan 2025 7:37 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: फाजिलनगर विकासखंड के ग्राम सभा रुदवलिया के बटलोहिया में पूर्वान्चल फुटबॉल क्लब की तरफ से आयेजित एकता कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबला खेला गया जिसमें खान फुटबॉल क्लब एवं युवा फुटबॉल क्लब ने विपक्षी टीम को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
रविवार की शाम तक खेले गए मुकाबले में खान फुटबॉल क्लब ने अपने दमदार खेल से न्यू स्टार क्लब धारनीछापर को को दो शून्य से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में युवा फुटबॉल क्लब बटलोहिया ने बरवा बाजार फुटबॉल टीम को कड़े मुकाबले में एक शून्य से पराजित कर दिया।विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके पूर्व पहले मैच का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव एवं सपा नेता विपिन सिंह ने किया जबकि दूसरे मैच का उद्घाटन रेड हिल्स के प्रतिनिधि साहिल अंसारी एवं उस्मान गनी नूरी ने संयुक्त रूप से किया। अंसारी ने उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल कभी ग्रामीण अंचल में बेहद लोकप्रिय था। अब क्रिकेट की धूम है। बावजूद इतना खूबसूरत आयोजन एक अच्छा कदम है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को अपने हुनर को निखारने का मौका मिलता है और ये खिलाड़ी अपने खेल कला के माध्यम से ग्रामीण स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय करते हैं। मैच में निर्णायक की भूमिका पंकज यादव,अजय यादव ने निभाई।आयोजक बिंदु यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।इस दौरान संतोष यदुवंशी,राजेश सिंह,छोटेलाल मिश्रा,जितेंद्र गिरी,सीताराम यादव,विश्वनाथ भगत,मुन्ना भगत,अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
TagsKushinagarबटलोहियाआयोजित एकता कप फुटबॉल टूर्नामेंटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





