उत्तर प्रदेश

Kushinagar: श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए किया गया ध्वजारोहण

Gulabi Jagat
19 Jan 2025 12:00 AM IST
Kushinagar: श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए किया गया ध्वजारोहण
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: विकास खण्ड तमकुही के गांव चन्द्रौटा के शिव दुर्गा मंदिर परिसर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 30जनवरी से 6 फरवरी 2025 को प्रस्तावित श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को गांव में स्थिति शिव दुर्गा मंदिर की भूमि चिन्हित कर पंडित अजय दीक्षित ने पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोहण किया |
क्षेत्र के उक्त गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह 10बजे से शतचंडी महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया।यज्ञसमिति के अध्यक्ष मोहित त्रिपाठी व राजनाथपति तिवारी,गनगपति तिवारी,सुरेन्द्र मिश्रा शैलेंद्र तिवारी,अगरदी तिवारी,केशव तिवारी आदी ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से मूर्तियां स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तय हुआ है। इसके लिए 30 जनवरी से 6फ़रवरी तक श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। श्री महाराज के दिशा निर्देशन में यज्ञ स्थल के पास ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में ग्रामीण केशव पति तिवारी तथा उनकी धर्मपत्नी सुनैना देवी ने पूजा आराधना किया। मौके पर शम्भूनाथपति तिवारी,राजेश तिवारी,अभिमन्यु तिवारी,धरनी बाबा पुनीत मिश्रा,राकेश तिवारी,गंगा तिवारी पशुपतिनाथ तिवारी आदि सैकड़ों श्रंद्धालुओ ने उपस्थित होकर ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। बताया गया कि यज्ञारंभ होने के साथ ही वृंदावन की सुप्रसिद्ध रास मंडली एवं कई प्रकांड विद्वानों द्वारा कथा प्रवचन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। महायज्ञ को अभी से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Next Story