उत्तर प्रदेश

Kushinagar: पराली जलाने गए किसान की मौत

Gulabi Jagat
29 Nov 2024 8:33 PM IST
Kushinagar: पराली जलाने गए किसान की मौत
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के छहूं गांव में एक किसान की पराली जलाते समय दम घुटने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव वालों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम उक्त गांव निवासी नबी पुत्र रहमान उम्र 67 वर्ष गांव के उत्तर तरफ खेत में इकठ्ठा की गई धान की पराली जलाने गए थे। अचानक पराली के आग की लपटे तेज हो गई एवं बगल में स्थित गन्ने की खेत को जलाने लगी। घबराए नबी शोर मचाते हुए गन्ने की खेत में लगी आग को बुझाने लगे। आग की लपटे तेज हो गई और धुवां उठने लगी। चारों तरफ धुवां के बीच फंसे नबी बेहोश होकर गन्ने के खेत में ही गिर गए। थोड़ी देर में पहुंचे गांव वालों ने उन्हें खेत में अचेत देखकर तुरंत अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके चार बेटे है जबकि घर की हालत बहुत ठीक नहीं है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में बताया कि घटना संज्ञान में पुलिस मौके पर गई है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Next Story