- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar : दर्जनों...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar : दर्जनों उपभोक्ताओं का बिजली कटा, चोरी पर वसूला जुर्माना
Gulabi Jagat
11 Aug 2025 12:07 AM IST
x
Rajapakad/कुशीनगर : बिजली चोरी और बकाया बिल न जमा करने वालों पर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र के जेई यशवंत कुशवाहा के निर्देश पर टीम ने ग्राम मछरियां दलजीत कुँवर में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया। टीम ने बिजली चोरी करते पाए गए लोगों पर जुर्माना भी लगाया। जेई कुशवाहा ने उपभोक्ताओं से हर महीने समय से बिजली बिल जमा करने और बड़े बकायेदारों को किश्तों में बकाया चुकाने की अपील की। कार्रवाई में लाइनमैन बाबू राजन सिंह, अजय कुशवाहा, सूरज, राजू, प्रमोद, हरेंद्र, अभिषेक शाही, रमेश, छांगुर और बरकत शामिल रहे।
Tagsदर्जनों उपभोक्ताबिजली कटाचोरीवसूला जुर्मानाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारअजय कुशवाहासूरजराजूप्रमोदहरेंद्रअभिषेक शाहीरमेशलाइनमैन बाबू राजन सिंहछांगुर
Next Story





