उत्तर प्रदेश

Kushinagar: मिशन शक्ति के तहत बालिका सुरक्षा पर चर्चा

Gulabi Jagat
28 Nov 2024 7:25 PM IST
Kushinagar: मिशन शक्ति के तहत बालिका सुरक्षा पर चर्चा
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: बालिका सुरक्षा को लेकर योगी सरकार काफी चैतन्यताके साथ मिशन शक्ति का गठन थाने स्तर पर करते हुए बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है । इस क्रम में स्थानीय थाने की थानाध्यक्ष अजय मौर्या द्वारा बृहस्पतिवार को कस्बे के रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारियां देते हुए महिला हेल्पलाइन 1090,181,112,1098 एवं 1076 के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। एस आई राम प्रवेश सिंह ने बालिकाओं को बताया कि अपनी निजी समस्याओं को अपने अभिभावकों से खुल कर बताएं समाधान अवश्य निकलेगा ।हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है जरूरत है उनको उचित मार्गदर्शन की। संस्था के प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी , दुर्गा दयाल तिवारी , राजन चौधरी ,कांस्टेबल संतोष यादव ,अभिलाष आदि उपस्थित रहे।
Next Story