उत्तर प्रदेश

Kushinagar: कंपोजिट विद्यालय जंगली पट्टी में, बाल संसद का हुआ गठन

Gulabi Jagat
25 Nov 2024 4:16 PM GMT
Kushinagar: कंपोजिट विद्यालय जंगली पट्टी में, बाल संसद का हुआ गठन
x
Kushinagarराजापाकड़ कुशीनगर। सेवरही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय जंगली पट्टी में बाल संसद का गठन किया गया। तत्पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एव गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुशवाहा की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में प्रधानमंत्री पद पर संगीता यादव, स्वच्छता मंत्री पद पर अंगीरा जबकि पोषण मंत्री के लिए अरविन्द कुमार चुने गये। पत्रकार के रूप में मुस्कान खातून का चुनाव हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सेवरही मंत्री ऐजुल हक, कोषाध्यक्ष नसरूल्लाह अंसारी, विद्यासागर गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्राथमिक शिक्षक संघ सेवरही कोषाध्यक्ष/प्रधानाध्यापक अजय कुशवाहा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राशिसं जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह, प्राशिसं सेवरही अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, प्राशिसं उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जूशिसं अध्यक्ष मद्धेश मिश्र, प्राशिसं मंत्री सुमंत मिश्र, अनिल मिश्र, इस अवसर पर नवीन कुमार, रजनीश विश्वकर्मा, युसूफ अहमद, प्रमोद सिंह,अरविन्द तिवारी, अजीत कुमार आदि रहे।
Next Story