- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar: सुदामा की...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: सुदामा की लाश गाँव पहुँचते ही मचा कोहराम
Gulabi Jagat
24 Nov 2024 12:19 AM IST
x
Kushinagarराजापाकड़/कुशीनगर: दुबई कमाने गये थाना क्षेत्र के ग्रामसभा झनकौल निवासी 49 वर्षीय सुदामा की लाश शनिवार की सुबह जब गाँव पहुँचा तो परिजनों सहित पूरे गाँव में कोहराम मच गया।दोपहर को परिजनों द्वारा उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया।बड़े बेटे आदित्य ने उन्हें मुखाग्नि दी।सुदामा अभी बीते चौदह नवम्बर को ही रोजी रोटी कमाने के लिये दुबई गये थे जहाँ हृदयघात से उनकी मौत हो गयी।
थाना क्षेत्र के ग्रामसभा झनकौल निवासी 49 वर्षीय सुदामा प्रसाद वर्मा पुत्र स्वर्गीय सीताराम बिगत सप्ताह ग्यारह नवम्बर को घर से कमाने हेतु दुबई गये थे।दुबई के लिये 14 नवम्बर गुरुवार को वह मुम्बई से फ्लाइट द्वारा दुबई पहुँके थे।दुबई पहुँचने के बाद वह अपने कैंप में आराम कर रहे थे उसके दो घंटे बाद ही अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगा।जिसकी शिकायत उन्होंने कैंप में मौजूद अपने अन्य साथियों से की।जब तक उनके साथी इलाज के लिये उनको लेकर अस्पताल पहुँचते तबतक हार्ट अटैक से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद कम्पनी वालों ने उनके घर फोन करके सूचना दिया।लाश आने के बाद पत्नी सुभावती तथा पुत्र आदित्य का रो-रो कर बुरा हाल था।लोगों के अनुसार मृतक के परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब थी जिसके लिये वह कमाने गया था।
Tagsकुशीनगरसुदामा की लाशगाँवKushinagarSudama's dead bodyvillageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





