- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar: धान बीज...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: धान बीज वितरण में घोटाला का आरोप, किसानों ने उठाई आवाज
Gulabi Jagat
23 Aug 2025 11:15 PM IST
x
Rajapakad, राजापाकड़/कुशीनगर : तमकुही ब्लाक के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ निवासी किसान कमलेश्वर प्रसाद ने जनसुनवाई पोर्टल व ग्राम पंचायत पगरा पड़री के पांडेय बसंतपुर निवासी किसान पारसनाथ पांडेय ने कृषि विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए धुरिया हाता स्थित कृषि विभाग के बीज गोदाम इंचार्ज पर घटिया धान का बीज दिए जाने का आरोप लगाया है।
किसानों द्वारा की गई शिकायत में लिखा गया है कि उन्होंने एक एकड़ खेत के लिए 15 किलोग्राम डीपीटी-5204 धान का बीज 675 रुपये में खरीदा। भुगतान फोन पे के जरिए गोदाम इंचार्ज के निर्देश पर किया गया। किसान का कहना है कि बीज भिगोने पर जमाव बेहद कम रहा और रोपाई के बाद अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही आधी फसल में समय पूर्व बालियां आ गईं। आरोप लगाया कि लेट वेरायटी की मांग करने के बावजूद इंचार्ज ने संभवतः बीज बदल दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जुताई, खाद, पानी व मजदूरी आदि पर करीब तीस हजार रुपये खर्च हो गए और अब संभावित आमदनी भी डूब गई। किसानों का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही से न केवल उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है बल्कि सरकार की किसानों की आमदनी दोगुनी करने की योजना भी प्रभावित हो रही है। पीड़ित किसानों ने दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई और वेतन से क्षतिपूर्ति की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी डा. मेनका ने स्वीकार किया कि इस तरह की शिकायतें जिले के कई किसानों से मिली हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त कृषि निदेशक, गोरखपुर ने जांच समिति गठित कर दी है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। क्षतिपूर्ति पर निर्णय उन्हीं के स्तर से होगा।
TagsKushinagarधान बीजघोटाला का आरोपकिसानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





