- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kushinagar: बाजार कर...
उत्तर प्रदेश
Kushinagar: बाजार कर घर लौट रहे व्यक्ति की डूबने से मौत
Gulabi Jagat
10 Sept 2024 3:04 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की शाम उजारनाथ चौराहे से बाजार कर घर आ रहा था। गांव के पास एक पोखरे में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार खलवा पट्टी निवासी बबलू गुप्ता 45 वर्ष रविवार की शाम करीब 4 बजे के आस पास घरवालो से बताकर उजारनाथ चौराहे पर बाजार करने चला गया।बाजार कर घर आ रहा था।अभी अपने गांव के पोखरे पर पहुचा था।उसी पोखरे में नहाने के लिए कूद गया और डूबने लगा ।गांव कि महिलाओं ने देखकर शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग पहुच गये।और पोखरे में डूबे हुए मृतक बबलू गुप्ता को ढूढने लगे लेकिन कहीं कुछ पता नही चला।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने भी पोखरे की तलाशी कराई लेकिन देर शाम तक उसकी कही कुछ पता नही चला तो पुलिस चौकीदार को डियूटी लगा दिया।सोमवार की सुबह पुलिस की देख रेख में फिऱ पोखरे की तलाशी सुरु की गयीं।तो 12 बजे के आस पास मृतक बबलू गुप्ता की शब मिला उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जब कि थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।अभी कोई तहरीर नही मिली है।
TagsKushinagarबाजारघरडूबने से मौतmarkethousedeath by drowningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





