- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दो सौ मीटर दौड़ में...
उत्तर प्रदेश
दो सौ मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार और Aasiya ने मारी बाजी
Gulabi Jagat
5 Oct 2024 10:30 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: क्षेत्र के चन्द्रौटा स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में शनिवार को खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित हुई।इसमे सेमराहरदो पट्टी न्याय पंचायत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयो के खिलाड़ी शामिल हुये। जूनियर स्तर के दो सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की आसिया प्रथम और बालक वर्ग के कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।100मीटर दौड़ में आंसी कुमारी प्रथम बालक वर्ग में ज्ञानेश्वर तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।लम्बी कूद में बालिका वर्ग में सहाना खातून प्रथम रही।और बालक वर्ग में ज्ञानेश्वर प्रथम रहे।
जूनियर स्तर पर हुई कबड्ड़ी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में उजारनाथ को पराजीत कर चन्द्रौटा विजयी रही और बालिका वर्ग में भेलया की टीम को हराकर चन्द्रौटा विजयी रही।खो खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय की बालिका वर्ग में उजारनाथ ने भेलया को पराजित किया।इस दौरान घनश्याम प्रसाद,गोरखनाथ राय,जितेन्द्र मणि, विपिन कुमार यादव,सन्तोष उपाध्याय,अजय कुमार,कृपाशंकर,अखिलेश कुमार ,हरिकेश,नितेश,राजु गौतम,इमराना खातून,सन्ध्या चौबे,रेखा पाल,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Tagsदो सौ मीटर दौड़कृष्ण कुमारAasiya200 meter raceKrishna Kumarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





