उत्तर प्रदेश

जानिए लखनऊ में क्या है राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारी, तिलक हॉल में 18 जुलाई को होगा मतदान

Sarita
14 July 2022 8:33 AM IST
Know what is the preparation for the presidential election in Lucknow, voting will be held on July 18 in Tilak Hall
x

फाइल फोटो 

केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। आगामी 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इस चुनाव के लिए विधान भवन के तिलक हॉल में मतदान होगा। इस चुनाव को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे और संयुक्त सचिव अजीत कुमार शर्मा को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।

सहायक रिटर्निंग आफिसर दुबे ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रदेश विधानसभा के 403 विधायक ही मतदान करेंगे। इस चुनाव में विधान परिषद के सदस्य मतदान नहीं कर सकते। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल को मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदाताओं की पहचान / स्लिप वितरण के लिए विधान भवन के कक्ष संख्या 80 को चिन्हित किया गया है।
इसी तरह विधान भवन के कक्ष संख्या 54 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां मंगलवार की रात नई दिल्ली से हवाई जहाज से आईं मतपेटियों व अन्य सामग्री को सुरक्षित रखकर कक्ष को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए विधान सभा सचिवालय के सुरक्षाकर्मी और सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
Next Story