उत्तर प्रदेश

जानिए आगरा से दिल्ली के बीच का सफर कितना हुआ महंगा, इस रूट पर अब 2 की बजाए 3 टोल प्‍लाजा

Renuka Sahu
3 July 2022 1:50 AM GMT
Know how expensive the journey between Agra to Delhi became, now 3 toll plazas instead of 2 on this route
x

फाइल फोटो 

अपनी गाड़ी से आगरा से दिल्‍ली का सफर थोड़ा और महंगा हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अपनी गाड़ी से आगरा से दिल्‍ली का सफर थोड़ा और महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से आगरा-मथुरा भ्रमण के लिए आने वाले वाहन स्वामियों को भी एक और प्लाजा पर टोल टैक्स देना होगा। शुक्रवार से उत्तर-हरियाणा के कोटवन करमन बॉर्डर पर टोल प्लाजा शुरू हो गया है। हरियाणा, दिल्ली से आगरा आने वालों को अब तीन प्लाजा पर टोल देने होंगे। अब आगरा से दिल्ली जाने के लिए आपको कार से 280 रुपये तीनों प्लाजा पर टोल चुकाना होगा। वहीं डबल साइड टिकट लेने पर आपको तीन टोल प्लाजाओं पर 425 रुपये चुकाने होंगे।

एनएचएआई ने यूपी के आखिरी शहर कोसीकलां से 10 किमी दूर यूपी-हरियाणा बॉर्डर के कोटवन पर टोल प्लाजा शुरू कर दिया है। आगरा से नई दिल्ली के बीच पहले दो टोल प्लाजा थे। कोटवन करमन पर टोल प्लाजा प्रारंभ होने के साथ अब यात्रियों को तीन प्लाजा पर टोल देना होगा। पहले हरियाणा में पलवल के श्रीनगर पर और मथुरा में महुअन पर टोल प्लाजा थे। अब हरियाणा में श्रीनगर टोल प्लाजा के स्थान पर गदपुरी में और होडल के पास कोटवन बॉर्डर पर दो टोल प्लाजा चालू किए गए हैं, जबकि मथुरा के महुअन का पलाजा यथावत है। दोनों नए बनाए टोल प्लाजा पर कुल 18-18 लेन बनाई गयी हैं, जिसमें 9 आगरा व 9 लेन दिल्ली की ओर के लिए बनायी गयी हैं।
दो प्लाजा होने से बढ़ गया टोल
राष्‍ट्रीय राजमार्ग-19 का हरियाणा और दिल्‍ली आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अभी तक कार या छोटे वाहन से मथुरा व वृंदावन की तरफ जाने वालों को एक तरफ की 120 रुपये और दोनों तरफ का 220 रुपये टोल टैक्‍स देना पड़ता था। अब इन्‍हें ज्‍यादा भुगतान करना पड़ेगा। अब गदपुरी व करमन बॉर्ड के टोल प्‍लाजा को मिलाकर एक तरफ का 170 रुपये टोल व दोनों ओर का टोल 220 के स्थान पर 260 रुपये देने होंगे। इसी तरह हल्का मालवाहक, बस, ट्रक जैसे वाहनों को भी अब करीब 30 फीसदी अधिक टोल का भुगतान करना होगा। वहीं, मथुरा के महुअन प्लाजा पर भी टोल पहले से लागू है।
महुअन टोल प्लाजा की दरें कम हुईं
आगरा-मथुरा के बीच महुअन स्थित टोल प्लाजा से प्रत्येक 24 घंटे में 22 हजार वाहन आवागमन करते हैं। महुअन प्लाजा पर कार को सिंगल साइड 120 रुपये तो डबल साइड 185 रुपये टोल के 30 जून तक देने होते थे। मगर कोटवन करमन और गदपुरी टोल प्रारंभ होने के बाद महुअन प्लाजा पर टोल में कार के लिए सिंगल साइड 10 रुपये की कमी की गई है। अब सिंगल साइड 110 तो डबल साइड 165 रुपये कार स्वामियों को देने होंगे।
टोल बढ़ने के साथ बढ़ती जा रहीं समस्याएं
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा की दरें बढ़ती जा रही हैं मगर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। महुअन टोल प्लाजा का फास्टैग सिस्टम का आये दिन सर्वर फेलियर होने से यात्रियों व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन जाता है। टोल पर सुबह से रात तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं। जबकि एनएचएआई ने फास्टैग सिस्टम इसलिए लागू किया था कि वाहन बेरोकटोक आ-जा सकेंगे। टोल प्लाजा के नेट सर्वर की खराबी से बूथों पर सेंसरों द्वारा फास्टैग कार्ड को रीड न कर पाने के कारण भी आये दिन जाम और बढ़ जाता है।
करमन प्लाजा की टोल दरें ये होंगी
वाहन सिंगल डबल
कार आदि 85 130
हल्के मालवाहन 140 210
बस-ट्रक 290 435
एमएवी 455 685
वृहदाकार वाहन 555 835
नोट-यह दरें कोटवन करमन प्लाजा के साथ गदपुरी प्लाजा के लिए भी लागू की गई हैं।
महुअन प्लाजा की संशोधित टोल दरें ये हैं
वाहन सिंगल डबल
कार आदि 110 165
हल्के मालवाहन 175 260
बस-ट्रक 355 535
एमएवी 545 820
वृहदाकार वाहन 692 1040
Next Story