उत्तर प्रदेश

अयोध्या राम मंदिर दान मामले पर केजरीवाल का आरोप, SIT जांच को बताया ‘दिखावा’

Gulabi Jagat
25 Jun 2026 8:15 PM IST
अयोध्या राम मंदिर दान मामले पर केजरीवाल का आरोप, SIT जांच को बताया ‘दिखावा’
x

Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने गंभीर आरोप लगाए हैं।केजरीवाल ने कहा कि श्रीराम के घर में बड़े स्तर पर डाका डाला गया है और मंदिर से जुड़ी कई वस्तुओं व चढ़ावे की चोरी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पादुका, हार और मुकुट जैसी वस्तुएं भी गायब हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो जाता है।

Aam Aadmi Party नेता ने कहा कि इस पूरे मामले में बनाई गई SIT केवल दिखावा है और इसकी प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं।उन्होंने कहा कि आमतौर पर SIT जांच के लिए FIR जरूरी होती है, लेकिन इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है, जो जांच को संदिग्ध बनाता है।केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मामले में लीपापोती की जा रही है और 18 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है और विपक्ष सरकार की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।


Next Story